मेरठ. अभी तक आपने सुना या देखा होगा कि आसपास में रहने वाले मनचले लड़कियों को छेड़ते और ब्लैकमेल करते हैं, लेकिन मेरठ में एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां ममेरा भाई ही अपनी बहन को प्रताड़ित कर रहा है। लेकिन, शिकायत के बाद भी पुलिस ने कुछ नहीं किया और अब युवती भटकती फिर रही है। पुलिस की अनदेखी के चलते पीड़िता ने मीडिया के सामने आकर जान का खतरा बताया है।