राजन श्रीवास्तव ने बताया कि उनका लक्ष्य गांव और देहात में ऐसी मशीन लगाने का है, जिससे लड़कियों और महिलाओं में सेनिटेशन, हेल्थ अवेयरनेस और उनकी झिझक को मिटाया जा सके। लड़कियों में सेनिटेशन, हेल्थ जागरुकता और उनकी झिझक मिटाने के लिए ये पहल की गई है। उन्होंने बताया कि यह जिले में पहली मशीन है। इसकी कीमत 14 हजार रुपये है। इसके साथ ही उन्होंने काॅलेज की 600 छात्राओं को नेल कटर, हैंड सेनेटाइजर, बोरोलीन, सेनेटरी पैड्स, वी वाश, जूट बैग इत्यादि वितरित किए।