पकड़े गए दाेनों युवकों ने अपने नाम श्याम शर्मा निवासी ग्राम नैना घाट जिला दरभंगा बिहार और देवेन्द निवासी लक्ष्मीनगर दिल्ली बताए हैं। पुलिस ने बुधवार रात को इन्हे ऑक्सीजन सिलेंडर की कालाबाजारी करने के आरोप में सेक्टर पांच हरौला से गिरफ्तार किया है। एडीसीपी रणविजय सिंह के अनुसार थाना 20 पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग नोएडा में ऑक्सीजन सिलेंडर की कालाबाजारी कर रहे हैं। आरोपी कोरोना वायरस के मरीजों से संपर्क कर उन्हें महंगे दामों पर सिलेंडर बेच रहे हैं। पुलिस ने सेक्टर पांच स्थित हरौला गांव के मकान में छापेमारी की यहां से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों से चार ऑक्सीजन सिलेंडर, एक रिफिलिंग पाइप, चाबी व 780 रुपये बरामद किए हैं।