8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लोकसभा चुनाव से पहले लोगों को यह बड़ा तोहफा देने पीएम मोदी फिर आ रहे हैं नोएडा

पीएम मोदी दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे की के साथ नोएडा में सैमसंग कंपनी की नई यूनिट का करेंगे उद्घाटन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

lokesh verma

•

Updated: 29 Jun 2018, 12:43 PM IST

PM Modi

लोकसभा चुनाव से पहले लोगों को यह बड़ा तोहफा देने पीएम मोदी फिर आ रहे हैं नोएडा

नोएडा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों को बड़ा ताेहफा देने जल्द ही फिर से नोएडा आने वाले हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बार वे दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे की के साथ जुलाई के दूसरे सप्ताह में नोएडा आएंगे और यहां फेज-दो स्थित सैमसंग कंपनी की नई यूनिट का उद्घाटन करेंगे। उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने की पूरी संभावना है। हालांकि अभी उनके आने की तारीख तय नहीं हो सकी है। इधर, प्राधिकरण के अधिकारियों ने इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन प्राधिकरण की ओर से लगातार तैयारियां की जा रही हैं। सूत्रों के अनुसार पीएम मोदी के कार्यक्रम की पीएमओ से मौखिक जानकारी जिला प्रशासन को मिल चुकी है।

जब बार में 6 बीयर पीकर टल्ली हुई महिला ने उतार दिए अपने सारे कपड़े और फिर...

यहां बता दें कि प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी चौथी बार नोएडा आ रहे हैं। सबसे पहले उन्होंने 31 दिसंबर 2015 को नोएडा से दिल्ली-मेरठ हाइवे का शिलान्यास किया था। 5 अप्रैल 2016 को नोएडा से स्टैंडअप योजना का शुभारंभ किया था। वहीं 25 दिसंबर 2017 को नोएडा से मजेंटा लाइन का उद्घाटन किया था। कयास लगाए जा रहे हैं कि इसके बाद पीएम नरेंद्र मोदी को पांचवीं बार नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो के उद्घाटन के लिए लाने की तैयारी की जा रही है। वहीं छठी बार इसी साल के अंत में नोएडा एयरपोर्ट का भूमिपूजन भी होना है, जिसमें पीएम और सीएम का आना प्रस्तावित है। बताया जा रहा है कि 9 या 11 जुलाई को चौथी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नोएडा आ सकते हैं। हालांकि वे दौरान जनसभा नहीं करेंगे। वह सैमसंग की नई यूनिट का उद्घाटन करने के बाद मीडिया से बातचीत करेंगे।

बताया जा रहा है कि सैमसंग की नई यूनिट प्रारंभ होने वाली है। उद्घाटन के लिए दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आएंगे। उनके आगमन को देखते हुए गुरुवार को सैमसंग के अधिकारियों की एक बैठक हुई। इस दौरान हेलीपैड बनाने के लिए स्थान चिह्नित किया गया। साथ ही सुरक्षा प्लान तैयार करने के लिए विचार-विमर्श हुआ है। हालांकि अभी पीएमओ से प्रधानमंत्री के विस्तृत कार्यक्रम आने का इंतजार किया जा रहा है।