नोएडा। कैराना उपचुनाव व अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी को अमरोहा जिले में बड़ा झटका लगा है। अमरोहा की एक सपा नेत्री ने अपने कई समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थाम लिया है। हालांकि, इसके पीछे कुर्सी छिन जाने का डर बताया जा रहा है। सपा नेत्री का नाम माया देवी है। वह अमरोहा के हसनपुर ब्लाॅक की प्रमुख हैं।