सुनीता भगत बताती हैं कि पहले अपने रूफटॉप पर एक गार्डन बनाया था, लेकिन आए दिन सब्जियों के बढ़ते दामों ने उन्हें सोचने पर मजबूर कर दिया। इसलिए अब उन्होंने अपने गार्डन को किचन गार्डन में तबदील कर दिया है। उनके इस किचन गॉर्डन में ब्रोकली, फूल गोभी, पालक, मटर, शलजम, प्याज की अच्छी पैदावार हो रही है, जो घर के किचन की जरूरतें पूरी कर रहा है।