नोएडा. आधार कार्ड और पैन कार्ड आपस में लिंक कराने की अंतिम तिथि 30 जून यानी आज समाप्त हो रही है। अगर अभी आपने इन्हें लिंक नहीं कराया है तो आज जरूर कर लें, नहीं तो आपको कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। यहां बता दें कि केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) की तरफ से मनी लान्ड्रिंग (पीएमएलए) एक्ट के तहत बैंक अकाउंट और पैन कार्ड को आधार से लिंक कराना अनिवार्य किया जा चुका है। इसलिए आपके लिए जरूरी है कि आज आप थोड़ा सा समय निकाल कर यह काम जरूर कर लें।