
उपचुनाव से पहले योगी सरकार के मंत्री ने रमजान में मुस्लिमों को दिया यादगार तोहफा
नोएडा। उत्तर प्रदेश के राज्यमंत्री स्वतंत्र देव सिंह रविवार को मेरठ पहुंचे। यहां उन्होंने रमजान के दौरान मुस्लिमों को यादगार तोहफा देनेे का ऐलान किया। इसके साथ ही उन्होंने कैराना व नूरपुर उपुचनाव को लेकर भविष्यवाणी भी की। उन्होंने पीवीवीएनएल के मेरठ मुख्यालय स्थित मीटिंग हाल में प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना के संबंध में समीक्षा बैठक भी की।
कैराना व नूरपुर में भाजपा की जीत का दावा
समीक्षा बैठक के अलावा उन्होंने सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता में भी शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि कर्नाटक की तरह ही पार्टी कैराना और नूरपुर उपचुनाव में भी जीत दर्ज करेगी। भाजपा भारी मतों से यहां विपक्षियों को शिकस्त देगी। स्वतंत्रदेव सिंह ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में प्रचार भी किया था। वहां के हालाताें पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस और जेडीएस ने जनमत का अपमान किया है। जनता भाजपा पर भरोसा दिखाया था लेकिन कांगेस और जेडीएस ने मौकापरस्ती दिखाई। प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि कैराना में पार्टी विकासस, अपराध और रोजगार के मुद्दे पर चुनाव लड़ रही है। वहां की लड़ाई मुश्किल है लेकिन जीत भाजपा की ही होगी।
मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में बिजली का विशेष ध्यान रखने को कहा
वहीं, समीक्षा बैठक के दौरान राज्यमंत्री ने कहा कि रमजान के मौके पर मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में बिजली सप्लाई का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि रमजान के दौरान मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में सप्लाई बाधित नहीं होनी चाहिए। 24 घंटे बिजली दिए जाने को उन्होंने सरकार की प्राथमिकता बताया।
यह भी पढ़ें: Exclusive: सीएम योगी आदित्यनाथ के कैराना पहुंचने से पहले दो बड़े विरोधी नेता हुए एक, भाजपा में खलबली
अधिकारियों को दी नसीहत
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना (सौभाग्य) का लक्ष्य अंतिम व्यक्ति तक बिजली पहुंचाना है जिसे हर हाल में पूरा किया किया जाएगा। उन्होंने वहां मौजूद सभी अधिकारियों को नसीहत भी दी। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान जरूर होना चाहिए। उनसे सद् व्यवहार करें क्योंकि उपभोक्ता उनके लिए सबसे पहले हैं। समीक्षा बैठक के दौरान पीवीवीएनएल के मैनेजिंग डायरेक्टर ने स्वतंत्रदेव सिंह को विभिन्न योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी।
Published on:
21 May 2018, 4:39 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.