चौंकाने वाली बात यह रही कि नवाजुद्दीन अपनी फिल्म आने वाली ‘मंटो’ का प्रीमियर छोड़कर संघ के कार्यक्रम में पहुंचे थे। लोग इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। आपको बता दें कि दिल्ली में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ तीन दिवसीय व्याख्यानमाला कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसका बुधवार को समापन होना है। इस कार्यक्रम का विषय ‘भविष्य का भारत:राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का दृष्टिकोण’ रखा गया है। दरअसल, संघ के कार्यक्रम में नवाजुद्दीन के पहुंचने के बाद सियासी गलियारों में तरह-तरह की अटकले लगाई जा रही हैं। हालांकि इससे पहले नवाजुद्दीन के भाजपा को समर्थन देने जैसी कोई बात सामने नहीं आई। बल्कि नवाज को समाजवादी पार्टी का समर्थक भी माना जाता है।