
नई दिल्ली। गृहमंत्री अमित शाह ( home minister amit shah ) ने अपने स्वास्थ्य को लेकर सोशल मीडिया ( Social Media ) पर उड़ रहीं अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी है।
उन्होंने खुद को पूरी तरह स्वस्थ बताते हुए कहा कि उन्हें किसी तरह की कोई बीमारी नहीं है।
उन्होंने कहा कि कुछ लोग उनके सेहत को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाह ( Rumor on social media ) फैला रहे हैं, मगर ऐसे लोगों को लेकर उन मन में कोई दुर्भावना नहीं है।
अमित शाह ने शनिवार को ट्वीट कर इस मसले पर बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से मेरे स्वास्थ्य को लेकर अफवाहें उड़ाई गईं।
यहां तक कि कई लोगों ने मेरी मौत के लिए ट्वीट कर दुआ मांगी है। देश इस समय कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से लड़ रहा है और देश के गृहमंत्री के नाते देर रात तक अपने कार्यों में व्यस्त रहने के कारण मैंने इस सब पर ध्यान नहीं दिया।
जब यह मेरे संज्ञान में आया तो मैंने सोचा कि सभी लोग अपनी काल्पनिक सच का आनंद लेते रहें, इसलिए मैंने कोई स्पष्टता नहीं की।
गृहमंत्री अमित शाह ने आगे कहा कि परंतु मेरी पार्टी के लाखों कार्यकर्ताओं और मेरे शुभचिंतकों ने विगत दो दिनों से काफी चिंता व्यक्त की, उनकी चिंता को नजरअंदाज नहीं कर सकता।
इसलिए मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि मैं पूर्ण रूप से स्वस्थ हूं और मुझे कोई बीमारी नहीं है।
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि हिंदू मान्यताओं के अनुसार ऐसा मानना है कि इस तरह की अफवाह स्वास्थ्य को और अधिक मजबूत करती है।
इसलिए मैं ऐसे सभी लोगों से आशा करता हूं कि वो यह व्यर्थ की बातें छोड़कर मुझे मेरा कार्य करने देंगे और स्वयं भी अपने काम करेंगे।
मेरे शुभचिंतकों और पार्टी के सभी कार्यकार्ताओं का मेरा हालचाल पूछने और मेरी चिंता करने के लिए आभार व्यक्त करता हूं।
जिन लोगों ने ये अफवाह फैलाई हैं उनके प्रति मेरे मन में कोई दुर्भावना या द्वेष नहीं है।
Updated on:
9 May 2020, 6:34 PM IST
Published on:
9 May 2020, 6:33 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.