अटल-सुषमा और अरुण, एक साल के भीतर अस्त हो गए भाजपा के 5 सूरज
भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली अब हमारे बीच नहीं रहे
भाजपा ही नहीं देश भर में उनके निधन से लोग दुखी
एक साल में भाजपा ने अपने 5 दिग्गज नेताओं को को खोया
जबकि खुद अटल बिहारी वाजपेयी ने तो देश में भाजपा की पहचान कराई।
अरुण जेटली
अरुण जेटली देश के पूर्व वित्त मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली का शनिवार को 66 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।
वह लंबे समय से बीमार थे और सांस लेने में परेशानी के चलते उनको दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिछले मंत्रिमंडल में भाजपा के दिग्गज नेता ने वित्तमंत्री का कार्यभार 2014 से 2018 तक संभाला। इससे पहले वह राज्यसभा में 2009 से 2014 तक नेता प्रतिपक्ष रहे।