26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अरविंद केजरीवाल का भाजपा पर निशाना, रामलीला मैदान का नाम बदलने से वोट नहीं मिलेंगे

रामलीला मैदान का नाम पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखने के प्रस्ताव के बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर निशाना साधा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 25 Aug 2018, 1:37 PM IST

news

अरविंद केजरीवाल का भाजपा पर निशाना, रामलीला मैदान का नाम बदने से वोट नहीं मिलेंगे

नई दिल्ली। राजधानी के अति प्रसिद्ध रामलीला मैदान का नाम बदलने को लेकर सियासी घमासान शुरू हो गया है। मैदान का नाम पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखने के प्रस्ताव के बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर निशाना साधा है। केजरीवाल ने कहा कि रामलीला मैदान का नाम बदलने से वोट नहीं मिलेंगे। अगर भाजपा को वोट चाहिएं तो मैदान नहीं प्रधानमंत्री का नाम बदलना होगा, क्योंकि वर्तमान प्रधानमंत्री के नाम पर अब वोट नहीं मिलने वाले। आपको बता दें कि अब इस मैदान का नाम पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखने पर विचार चल रहा है। उत्तरी एमसीडी के कुछ सदस्यों ने रामलीला मैदान के नाम परिवर्तन का प्रस्ताव दिया है।

दिल्ली: अब अटल बिहारी के नाम पर होगा रामलीला मैदान का नाम, 30 अगस्त को होगी चर्चा

केरल बाढ़ की सामने आई असली वजह, तमिलनाडु के मुल्लापेरियर बांध से पानी छोड़ना बना आफत

भाजपा को कोई वोट नहीं देगा

सीएम अरंविद केजरीवाल ने कहा कि अगर भाजपा प्रधानमंत्री का नाम बदल दे तो शायद कुछ वोट मिल भी जाएं, लेकिन रामलीला मैदान के नाम पर भाजपा को कोई वोट नहीं देगा। आपको बता दें कि यह वही रामलीला मैदान है, जहां पूर्व पीएम लाल बहादुर शाष्त्री ने जय किसान, जय जवान का नारा दिया था। इसके बाद यह भ्रष्टाचार के खिलाफ अन्ना के एतिहासिक आंदोलन तक का गवाह रहा है।

दिग्विजय सिंह की पीएम मोदी को नसीहत, मर्द बनो और सप्रंग की कामयाबी स्वीकार करो

6 मेंबर्स प्रस्ताव पर चर्चा करेंगे

जानकारी के अनुसार नामपरिवर्तन के लिए यह प्रस्ताव पहले उत्ती एमसीडी के नेमिंग कमेटी के सामने रखा जाएगा। इस कमेटी में मेयर के अलावा विपक्ष के नेता समेत 6 मेंबर्स प्रस्ताव पर चर्चा करेंगे। इस दौरा एमसीडी कमिश्नर प्रस्ताव रखने वालों की दलील सुनेंगे। कमिश्नर की रिपोर्ट पर विचार—विमर्श के बाद नेमिंग कमेटी नाम बदलने पर फैसला लेगी।

बड़ी खबरें

View All

राजनीति

ट्रेंडिंग