गौरतलब है कि शनिवार को यानी स्वतंत्रता दिवस ( Independence day ) के दिन पश्चिम बंगाल ( Violence in West Bengal ) के हुगली जिले के आरमबाग में भाजपा कार्यकर्ता सुदर्शन प्रमाणिक ( BJP worker Sudarshan Authentic ) की हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद से भाजपा नेताओं में भारी आक्रोश है। भाजपा का आरोप है कि सत्ताधारी दल तृणमूल कांग्रेस ( TMC ) सत्ता पर कब्जा बरकरार रखने के लिए हिंसा का सहारा ले रही है। इस बीच पश्चिम बंगाल की दार्जिलिंग लोकसभा सीट ( Darjeeling Lok Sabha seat of West Bengal ) से सांसद राजू बिष्ट ( BJP MP Raju Bisht ) ने कहा कि जिस तरह से राज्य में विपक्षी नेताओं की हत्या की जा रही है, ऐसे में लगता कि इन परिस्थितियों में पश्चिम बंगाल में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव ( Elections in West Bengal in a fair and peaceful manner ) नहीं कराए जा सकते। बिष्ट ने कहा कि हेमताबाद विधायक देबेंद्र नाथ और उसके बाद सुदर्शन की हत्या इसका जीता जागता उदाहरण है। सांसद ने कहा कि अगर पश्चिम बंगाल में लोकतांत्रिक ढंग से चुनाव ( Democratic elections in West Bengal ) संपन्न कराना है तो राष्ट्रपति शासन लागू करना ही विकल्प है।