नई दिल्ली। संसद का मानसून सत्र बुधवार यानी आज शुरू हो रहा है। इस बीच संसद में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। एक ओर जहां संसद की कार्यवाही में भाग लेने के लिए सांसदों से अपील की जाती है, वहीं तीन सांसद ऐसे भी हैं जिनका अटेंडेंस रिकॉर्ड 100 प्रतिशत रहा है। इन सांसदों ने न केवल सदन की कार्यवाही में बिना किसी गैर-हाजिरी के हिस्सा लिया, बल्कि बहस में सबसे अधिक भागीदारी का भी रिकॉर्ड बनाया।