बिहार के सीतामढ़ी कोर्ट में एक स्थानीय अधिवक्ता चंदन कुमार सिंह द्वारा दायर परिवाद पत्र में कहा गया है कि दिनेश शर्मा का यह बयान न सिर्फ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है, बल्कि देश में धार्मिक उन्माद फैलाने की साजिश का हिस्सा नजर आता है। उन्होंने कोर्ट से अपील की है कि इस मामले में आरोपी के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने का आदेश देकर कानूनी कार्रवाई की जाए।