उन्होंने यह भी जोर दिया कि नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) मुद्दे पर आप और कांग्रेस द्वारा दिल्ली में हिंसा फैलाई गई और आप विधायक अमानतुल्ला खान ( AAP MLA Amanatullah Khan ) ने दंगे भड़काने वाला एक बयान दिया, जिसने दिल्ली में माहौल बिगाड़ दिया। आप ने इन आरोपों के जवाब में महंगाई के मुद्दे को हवा दे दी और ट्वीट किया, "प्रकाश जावड़ेकर और उनकी पार्टी ने एलपीजी की कीमत 19 रुपये बढ़ा दी। यह किसका क्रेडिट है।" बढ़ती महंगाई पर भाजपा पर हमला करने से कांग्रेस भी पीछे नहीं है।