21 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एस कुजूर और गौतम राय ने छोड़ी पार्टी, भाजपा में शामिल

Congress leader Santiuse Kujur ने कांग्रेस से कहा अलविदा कुजूर 13 साल से भी अधिक समय से कांग्रेस के साथ जुड़े हुए थे कुजूर ने अपना इस्तीफा कांग्रेस हाईकमान को भेज दिया था
2 min read
Google source verification

image

Mohit sharma

Aug 11, 2019

Congress leader Santiuse Kujur

नई दिल्ली।लोकसभा चुनाव में हार से अभी न कांग्रेस उबर पाई है और न पार्टी के नेता। आलम यह है कि राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष पद से त्यागपत्र देने के बाद से पार्टी नेताओं के इस्तीफों की झड़ी लगी हुई है।

पार्टी छोड़ने वाले कांग्रेस नेताओं की इस लिस्ट में दो नाम और शुमार हो गए हैं।

रविवार को पूर्व कांग्रेसी नेता शांतिउज कुजूर ( Congress leader Santiuse Kujur ) और गौतम रॉय ने असम के मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए।

Article 370 हटने से खुश रजनीकांत, मोदी-शाह को बताया कृष्ण-अर्जुन की जोड़ी

दरअसल, राज्यसभा के पूर्व सांसद और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एस कुजूर ने शनिवार को कांग्रेस छोड़ने की घोषणा कर दी थी।

कुजूर 13 साल से भी अधिक समय से कांग्रेस के साथ जुड़े हुए थे।

कुजूर ( Congress leader Santiuse Kujur ) ने अपना इस्तीफा कांग्रेस हाईकमान को भेज दिया था। इस दौरान कुजूर ने कांग्रेस हाईकमान के पत्र लिख अपने इस्तीफे से अवगत कराया था।

जम्मू—कश्मीर में ईद को लेकर मोदी सरकार ने उठाया बड़ा कदम, घर—घर पहुंचाया जा रहा जरूरत का सामान

अपने पत्र में उन्होंने लिखा था कि 'मैं तत्काल प्रभाव कांग्रेस की सदस्यता और पार्टी की ओर से मिले पोर्टफोलियो से त्यागपत्र दे रहा हूं।

उन्होंने ( Congress leader Santiuse Kujur ) इसको अपना निजी फैसला बताया था। उन्होंने पत्र में आगे लिखा कि मैंने कांग्रेस के लिए 13 वर्षों से भी अधिक समय तक काम किया।

आर्टिकल 370 को लेकर अमित शाह का खुलासा, बिल पेश करते समय मन में यह डर


ऐसे में देश के महत्वर्पूण सियासी दल से जुड़े रहना उनके काफी खुशी की बात है।

गौरतलब है कि इससे पहले शुक्रवार को झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार ने भी पार्टी का साथ छोड़ दिया था। अजय कुमार ने अपना इस्तीफा राहुल गांधी को सौंपा।

खुलासा: भारत में बड़े आतंकी हमले की साजिश रच रहा पाकिस्तान, देश भर में जारी हाई अलर्ट

( Congress leader Santiuse Kujur ) आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव में मिले हार से कांग्रेस उबर नहीं पा रही है।

नतीजा यह है कि कांग्रेस के बड़े-बड़े नेता एक-एक पार्टी का साथ छोड़ते जा रहे हैं।