प्रियंका गांधी हाल ही में पेंटाहाउस गई थी और वहीं पर रात बिताई थी। कांग्रेस पार्टी से जुड़े स़ूत्रों के मुताबिक वह लुटियंस दिल्ली स्थित सरकारी बंगला खाली करने के बाद यहां रहने आ सकती हैं। गौरतलब है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ( Congress General Secretary Priyanka Gandhi ) शुक्रवार की रात को के लिए गोल्फ कोर्स रोड में सेक्टर-43 स्थित अपने पेंटहाउस में रुकीं थी। इस प्रोपर्टी पर मलिकाना हक उनके पति रॉबर्ट वाड्रा के पास है। प्रियंका गांधी की गाड़ियों का काफिला शुक्रवार रात 9 बजे के आसपास आवास पर पहुंचा। जिसके बाद शनिवार सुबह को वह फिर से दिल्ली लौट आईं। वहीं, प्रियंका गांधी के यहीं रुकने की खबर के बाद हरकत में आई गुरुग्राम पुलिस ने कैंपस के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है।