नई दिल्ली। राजस्थान में सियासी संकट ( Rajasthan Political Crisis) लगातार गहराता जा रहा है। डिप्टी सीएम सचिन पायलट ( Deputy CM Sachin Pilot ) की सरकार से खुली बगावत के बाद राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ( CM Ashok Gehlot ) ने सभी बागियों पर कार्रवाई का ऐलान कर दिया है। सोमवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आवास पर बुलाई गई कांग्रेस विधायक दल ( Congress Legislature Party ) की बैठक में यह प्रस्ताव पारित कर दिया गया। दरअसल, विधायक दल की बैठक में सीएम अशोक गहलोत के समर्थन में प्रस्ताव पारित करते हुए पार्टी लाइन के खिलाफ जाने वाले नेताओं पर कार्रवाई की मांग की गई। वहीं, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ( Congress Leader Rahul Gandhi ) और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ( Priyanka Gandhi ) समेत पार्टी के बड़े नेताओं ने सचिन पायलट को मनाने में पूरी ताकत झोंक दी है।