8 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रामविलास पासवान की राहुल गांधी को नसीहत, 2019 की नहीं 2024 की करें तैयारी

रामविलास पासवान ने काग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा है कि 2019 में भी एनडीए की ही सरकार सत्ता में आएगी। वे 2024 के बारे में सोचें।

2 min read
Google source verification
ramvilas paswan

रामविलास पासवान की राहुल गांधी को नसीहत, 2019 की नहीं 2024 की करें तैयारी

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव को बस कुछ ही महीने बचे हैं। 2019 चुनाव के मद्देनजर राजनेताओं की एक दूसरे पर बयान बाजी भी जारी है। इस बीच केंद्रीय मंत्री और एलजेपी प्रमुख रामविलास पासवान ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर हमला किया। पासवान ने राहुल पर निशाना साधते हुए कहा कि एनडीए की सरकार 2019 में भी सत्ता में आएगी। कांग्रेस अध्यक्ष को अब 2024 की तैयारी करनी चाहिए।

ये भी पढ़ें: कांग्रेस के इन 13 नेताओं पर पीएम मोदी की रहती है नजर

राहुल गांधी को अपना फोकस 2024 के लोकसभा चुनाव पर करना चाहिए

रामविलास पासवान ने कहा कि कांग्रेस और उनके सहयोगी दलों को अब अपना फोकस 2024 के चुनाव पर करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के सामने 2019 में किसी भी तरह की चुनौती नहीं है। बता दें कि केंद्रीय मंत्री ने यह बातें राहुल गांधी के उस बयान पर कही, जिसमें राहुल गांधी ने कहा है कि 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए विपक्ष एक जुट हो चुका है। हमारी एकजुटता की ताकत सत्तारूढ़ राजग के मुकाबले कई ज्यादा है।

मैक्सिको: बंदूकधारियों और सैनिकों की झड़प में छह मरे, एक सैनिक की भी मौत

बीपी मंडल की रिपोर्ट से ओबीसी के लिए आरक्षण की राह आसान हुई

बीपी मंडल की 100वीं जयंती की पर आयोजित एक कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बीपी मंडल मंडल आयोग के नाम से चर्चित कमेटी के प्रमुख थे। उनकी रिपोर्ट की वजह से अन्य पिछड़ा समुदायों के लिए आरक्षण की मांगा और तेज हुई थी।

पाकिस्तान: इमरान खान समेत अन्य बड़े अधिकारी अब नहीं कर सकेंगे विमान में प्रथम श्रेणी की यात्रा

ओबीसी के केवल दो 'मसीहा' थे

कार्यक्रम में बोलते हुए रामविलास पासवान ने कहा कि कई लोगों ने ओबीसी के 'मसीहा' होने का दावा किया। समुदाय में केवल दो मसीहा हुए हैं, एक मंडल और दूसरे पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह। इन्होने ओबीसी की रिपोर्ट को लागू किया। उन्होंने आगे कहा कि वीपी सिंह ने उस समय अपने राजनीतिक करियर को दांव पर लगाया और उस समय जो लहर चल रही थी उकके खिलाफ जाने का फैसला किया और घोषणा की कि उनकी सरकार रिपोर्ट को लागू करेगी।