कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर ने बीते अगस्त में प्रधानमंत्री मोदी को एक ट्वीट में तारीफ करते हुए कहा था कि मैं छह साल से दलील दे रहा हूं कि यदि नरेंद्र मोदी कोई सही काम करते हैं या सही बात कहते हैं, तब उनकी सराहना की जानी चाहिए, ताकि जब वह कुछ गलत करें, और हम उनकी आलोचना करें तब उसकी विश्वसनीयता रहे।