नई दिल्ली। बॉलीवुड स्टार सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में ( Sushant Singh Rajput Suicide Case ) को भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) ने महाराष्ट्र सरकार ( Maharashtra Government ) पर निशाना साधा है। बिहार भाजपा के प्रवक्ता निखिल आनंद ( Bihar BJP spokesperson Nikhil Anand ) ने कहा कि बिहार पुलिस ने जो सुशांत केस ( Sushant Singh Death Case ) की जांच शुरू की है, उससे बॉलीवुड माफिया गैंग ( Bollywood mafia gang ) के महाराष्ट्र सरकार और मुम्बई पुलिस ( Mumbai Police ) में उनके संरक्षकों में घबराहट है। भाजपा प्रवक्ता ( BJP spokesperson ) ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार का अजीब हाल है, शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस सुशांत डेथ केस में बॉलीवुड माफियाओं के साथ खड़ी नजर आ रही है। बिहार भाजपा ( Bihar BJP ) ने इस मामले में सीबीआई जांच की मांग की है। निखिल आनंद ने कहा कि सीबीआई ( CBI ) जांच के बिना सुशांत को इंसाफ नहीं मिल सकता।