उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने जानकारी दी कि मौनी अमावस्या पर 7,000 बसों के संचालन की योजना पहले से ही थी। मुख्यमंत्री के निर्देश पर, अब 1,000 अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। इसका उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुगम और सुरक्षित यात्रा प्रदान करना है।