अंधे कत्ल की जानकारी मिलते ही रायगढ़ साइबर सेल, एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम भी मौके पर पहुंची थी, जो आसपास जांच के साथ मोहल्लेवासियों व परिजनों से भी हत्या के संबंध में पूछताछ की, लेकिन कोई ठोस जानकारी नहीं मिली है। पुलिस का कहना है कि जांच चल रही है, बहुत जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। नीलांबर की धारदार हथियार से हमला करने से मौत हुई है। पुलिस जांच कर रही है। बहुत जल्द अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझा लिया जाएगा।