1 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG News: मजदूर सप्लाई करने वाले ठेकेदार की ऊंचाई से गिर कर हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस

CG News: रायगढ़ जिले में पूंजीपथरा स्थित नवदुर्गा प्लांट में ऊंचाई से गिर कर ठेकेदार की मौत हो गई। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर जांच शुरू कर दी है।
less than 1 minute read
Google source verification
Suicide

Suicide

CG News: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पूंजीपथरा स्थित नवदुर्गा प्लांट में ऊंचाई से गिर कर ठेकेदार की मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर जांच शुरू कर दी है। मामला पूंजीपथरा थाना क्षेत्र की है।

यह भी पढ़ें: CG News: 22 से 25 अक्टूबर तक कृषि विवि में राष्ट्रीय कृषि मेला, मखाने की खेती के लिए किसानों को किया जाएगा जागरूक..

CG News: ऊंचाई से गिर कर ठेकेदार की मौत

CG News: इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार भिलाई का रहने वाला रमेश शर्मा 45 साल विभिन्न कार्यों के लिए उद्योगों में मजदूरों को सप्लाई का कार्य करता था। यह कार्य वह पिछले करीब 10 वर्षों से कर रहा था। सोमवार की दोपहर करीब 1 बजे वह नवदुर्गा प्लांट में उसके मजदूरों द्वारा किए जा रहे कार्यों को देखने के लिए गया था।

इस समय वह प्लांट के अंदर बने चिमनी के बर्निंग साइड में करीब 50 फीट की ऊंचाई पर चढ़ कर जांच कर रहा था। इस बीच वह अनियंत्रित होकर गिर गया। घटना को देख मजदूरों के बीच हड़कंप मच गया। वहीं श्रमिकों ने तत्काल इसकी जानकारी प्लांट प्रबंधन को दी। प्रबंधन के द्वारा उक्त ठेकेदार को उपचार के लिए रायगढ़ जिला अस्पताल लाया गया। जहां उपचार के बाद ही चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जांच में जुटी पुलिस

पूंजीपथरा थाना प्रभारी राकेश मिश्रा ने बताया कि नव दुर्गा प्लांट उक्त हादसा होने की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।