
Crime News: रायगढ़ से एक दुष्कर्म की वारदात सामने आई है। जहां एक बीमार महिला के साथ युवक के दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी। जानकारी के मुताबिक पुसौर पुलिस ने महिला द्वारा दर्ज कराई गई दुष्कर्म की रिपोर्ट पर तत्परता पूर्वक कार्यवाही करते हुए आज आरोपी नेहरू खडिया (56 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
घटना के अनुसार, पीड़िता ने पुलिस को बताया कि तबियत ठीक नहीं लगने से वह कल शाम करीब 6:30 बजे अपने घर के बाहर परछी में बैठी थी, तभी आरोपी नेहरू खडिया वहां पहुंचा और जबरन उसे गली की ओर ले जाकर उसके साथ गलत काम किया। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग वहां पहुंचे, जिसके बाद आरोपी वहां से भाग गया।
Crime News: महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले में अप.क्र. 259/2024 के तहत धारा 64(1) BNS के तहत अपराध दर्ज किया है। त्वरित कार्यवाही करते हुए पुसौर पुलिस ने आरोपी नेहरू खडिया को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
महिला संबंधी अपराध में त्वरित कार्यवाही में थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक रोहित बंजारे, सहायक उप निरीक्षक मनमोहन बैरागी, महिला प्रधान आरक्षक जनिपा पन्ना और आरक्षक महेश चौहान की अहम भूमिका रही है।
Updated on:
02 Nov 2024 06:15 pm
Published on:
02 Nov 2024 06:14 pm
बड़ी खबरें
View Allरायगढ़
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
