इस अतिक्रमण को हटाने के लिए तहसीलदार रायगढ़ ने 5 फरवरी 2024 को आदेश दिया था और ८ माह बाद 29 अगस्त 2024 को हुई ग्रामसभा में उनके नामों पर पात्र मानते हुए अनुमोदन किया गया। यादराम पटेल पिता कृपाराम, मोहरसाय पिता कृपाराम पटेल, कुंजबिहारी पिता मोहरसाय, तेजराम पिता कृपाराम, मालती मोरध्वज पटेल और प्रीति दिनेश पटेल का नाम स्वीकृत कर दिया। अब बाहर दीवार खड़ी करके उस पर पीएम आवास हितग्राहियों के नाम लिख दिए गए हैं।