इस आंदोलन को सफल बनाने के लिए कांग्रेस ने अपने सभी वरिष्ठ नेताओं को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी है। राजधानी में होने वाले आंदोलन का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज करेंगे। शहर एवं ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी का प्रदर्शन सुबह 11 बजे राजीव गांधी फायर ब्रिगेड चौक में होगा। इसमें कांग्रेस के तमाम वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।