पिछली बार की तरह इस बजट में भी पूंजीगत व्यय को बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा। माना जा रहा है कि इस बार के मुख्य बजट में युवा, महिला और किसानों पर फोकस रहेगा। इनसे केद्रिंत कई योजनाओं को सरकार शुरू कर सकती है। यही वजह है कि सरकार ने बजट तैयार करने से पहले सभी विभागों से इस संबंध में जानकारी मांगी थीं।