CG Congress: छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर में कांग्रेस की 6 दिवसीय छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा का आगाज गिरौदपुरी धाम में पूजा-अर्चना के साथ हुआ। यात्रा की शुरुआत के पहले पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने शिवरीनारायण में भगवान श्रीराम एवं माता शबरी के मंदिर के दर्शन किए। उसके बाद सोनाखान में शहीद वीर नारायण सिंह की जन्मस्थली जा कर नमन करने के बाद बाबा गुरु घासीदास की तपोभूमि गिरौदपुरी में गुरु गद्दी का दर्शन कर प्रदेश में शांति की बहाली और सभी के सुख, शांति की कामना की।