इस दौरान नंदकुमार साय सीएम को बधाई देने उनके अस्थायी निवास पहुंचे थे। उनकी फोटो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुई थी। बताया जाता है कि इसके बाद साय ने कई दफा पार्टी से जुड़ने की मंशा जताई थीं, लेकिन उन्हें महत्व नहीं मिला। इधर, भाजपा संगठन से जुड़े पदाधिकारियों का कहना है कि ऑनलाइन सदस्यता कोई भी ले सकता है। इसके बाद संगठन स्तर पर इसका सत्यापन किया जाता है। अब उनकी सदस्यता का फैसला सत्यापन के बाद होगा।