30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कल से शुरू हो रहे छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में धमाल मचाएंगे ये बॉलीवुड सिंगर, गाएंगे छत्तीसगढ़ी गीत

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव (Chhattisgarh Rajyotsav) हर साल 1 नवंबर को मनाया जाता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 31 Oct 2017, 5:11 PM IST

Chhttisgarh rajyoutsav 2017

रायपुर . छत्तीसगढ़ राज्योत्सव (Chhattisgarh Rajyotsav) हर साल 1 नवंबर को मनाया जाता है। 1 नवंबर 2000 को छत्तीसगढ़ मध्यप्रदेश से अलग होकर एक नया राज्य बना था। राज्योत्सव 2017 इस बार 5 नवंबर तक मनाया जाएगा। हर बार की तरह इस साल बहुत भी बॉलीवुड सेलिब्रिटी और केन्द्रीय मंत्री इस समोरह में शिरकत करेंगे। 1 नवंबर को भारत के उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू राज्योत्सव का शुभारम्भ करेंगे। इसके बाद रात को ही रवाना हो जाएंगे। जानिए कौन से बॉलीवुड सिंगर गाएंगे छत्तीसगढ़ी गीत..

Read More: छत्तीसगढ़ के इन 10 IAS अफसरों का बदला प्रभार, देखें लिस्ट

राज्योत्सव के समापन में आएंगे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
- 5 दिन तक चलने वाले राज्योत्सव के समापन समारोह में भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शामिल होंगे। राष्ट्रपति राज्य अलंकरण के विभूतियों को अपने हाथों से सम्मानित करेंगे।

Read More: डबल सेंचुरी लगाने वाले अमनदीप खरे होम ग्राउंड पर दोनों पारियों में 0 पर हुए थे आउट

- विभागीय सूत्रों से मिले जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति का विशेष विमान शाम के 6 बजे रायपुर की जमीन पर दश्तक देगा।

बॉलीवुड सिंगर सुखविंदर सिंह मचाएंगे धूम
- बॉलीवुड के प्लेबैक सिंगर सुखविंदर सिंह अपने आवाज से राज्योत्सव 2017 में धूम मचाएंगे। मीडिया से चर्चा के दौरान सुखविंदर ने कहा कि वे समारोह को यादगार बनाने के लिए छत्तीसगढ़ गाने भी गाएंगे। इसके लिए उनकी पूरी टीम छत्तीसगढ़ गाने की रिहर्सल कर रही है।

Read More: एकता के लिए आठ सौ लोगों के साथ दौड़े उच्च शिक्षा मंत्री और कलेक्टर

- सुखविंदर सिंह को सर्वश्रेष्ठ पुरुष पाश्र्वगायक का भी पुरस्कार मिला है। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में सिंगर सुखविंदर सिंह के अलावा प्लेबैक सिंगर केके भी आने वाले है। केके वही सिंगर है जिन्होंने बॉलीवुड को बहुत से रोमांटिक सॉन्ग दिया है। उनके सुपरहिट सॉन्ग आज भी युवाओं के दिल की धड़कनों को तेज कर देती है।

Read More: बंद हुआ 10 का सिक्का, ये हम नहीं इस शहर के सिटी बस चालक कह रहे, यात्री ने लिखाई रिपोर्ट

- जैसे फिल्म बजरंगी भाईजान, तू जो मिला.., जन्नत फिल्म, जरा सा जरा सा.. उनके फेमस सांग है। गुजरात से भी कलाकार भी आ रहे है जो 2 दिन तक अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।