10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी के लिए मौके, CSPHCL में निकली भर्ती, Apply Soon
रायपुर .सरकारी नौकरी तलाश रहे 10वीं पास युवाओं के लिए अच्छी खबर। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड (सीएसपीएचसीएल) ने नोटिफिकेशन जारी करके 10वीं पास युवाओं के लिए लाइन अटेंडेंट पदों के लिए भर्ती निकाली है। सीएसपीएचसीएल द्वारा जारी नोटिफिकेशन के तहत लाइन अटेंडेंट के कुल पदों की संख्या 77 है। उम्मीदवार इस सरकारी नौकरी के लिए 30 जून 2018 तक आवेदन तक सकते हैं।
शैक्षिक योग्यता : लाइन अटेंडेंट पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त संस्था या बोर्ड से 10वीं पास के साथ जिनकी जमीन सीएसपीएचसीएल प्रोजेक्ट्स के लिए अधिग्रहीत (एक्वायर) की गई हो।
आवेदन शुल्क : इस लाइन अटेंडेंट पद पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों को कोई भी शुल्क नहीं देना होगा।
ऐसे करें आवेदन : इस सरकारी नौकरी के लिए उम्मीदवारों को ऑफलाइन आवेदन करना होगा। उम्मीदवारों को आवेदन प्रपत्र के साथ समस्त दस्तावेजों को संलग्न कर आवेदन करना होगा। उम्मीदवार आवेदन और नोटिफिकेशन संबंधी अधिक जानकारी के लिए सीएसपीएचसीएल के ऑफिशियल वेबसाइट http://www.cspc.co.in पर विजिट करें।