Monsoon Farewell: छत्तीसगढ़ से अब मानसून के जाने का वक्त आ गया है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक आने वाले कुछ दिनों में बारिश के आसार कम है। इसकी वजह से तापमान में 2 से 3 डिग्री का इजाफा हो सकता है। वहीं राजधानी रायपुर की बात करें तो पिछले तीन-चार दिनों से लगातार उमस के बाद आज शाम लोगों को राहत मिली है। रायपुर समेत कई जिलों में गरज चमक के साथ झमाझम बारिश हो रही है।