23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ration Card: एक कॉल पर बना राशन कार्ड, संपर्क केंद्र में हो रहा समस्याओं का तुरंत समाधान

Ration Card: अंत्योदय राशन कार्ड की मांग की। खाद्य विभाग ने इस पर त्वरित कार्रवाई की। उन्हें तत्काल राशन कार्ड दिया। दुकलहा ने संपर्क केंद्र की सराहना करते हुए प्रशासन का आभार माना।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Love Sonkar

•

Updated: 21 Nov 2024, 11:25 AM IST

Ration Card

Ration Card

Ration Card: जिला प्रशासन संपर्क केंद्र 92018 99925 के जरिए जनता की समस्याओं को तेजी से निपटा रहा है। सिमगा ब्लॉक में रेंगाबोड गांव के दुकलहा साहू ने इस नंबर पर अपनी समस्या दर्ज कराई। दुकलहा ने बताया कि उनकी पत्नी का देहांत हो चुका है।

यह भी पढ़ें: Ration Card: राशन कार्ड से कट सकता है नाम, 62 हजार से अधिक राशनकार्डों का नहीं हुआ नवीनीकरण

वे अकेले जीवनयापन कर रहे हैं। उन्होंने अंत्योदय राशन कार्ड की मांग की। खाद्य विभाग ने इस पर त्वरित कार्रवाई की। उन्हें तत्काल राशन कार्ड दिया। दुकलहा ने संपर्क केंद्र की सराहना करते हुए प्रशासन का आभार माना।

इसी तरह सोनाखान तहसील में छतवन गांव के गौरीशंकर प्रभाकर ने अपनी भूमि का रिकॉर्ड ऑनलाइन दर्ज न होने की समस्या की शिकायत की। उन्होंने बताया कि इस वजह से सोसाइटी में धान बेचने के लिए पंजीकरण में समस्या आ रही है। तहसीलदार सोनाखान ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 24 घंटे में उनका बी-1 खसरा दुरुस्त किया। उन्हें खसरे की प्रति दी।

बता दें कि संपर्क केंद्र जिलेवासियों को अपनी समस्याएं, सुझाव और योजनाओं की जानकारी घर बैठे उपलब्ध कराता है। 92018 99925 पर लोग अपनी शिकायतें दर्ज कर सकते हैं। विभागीय योजनाओं की जानकारी हासिल कर सकते हैं।