5 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शोएब ढेबर को राहत दिलाने वाले कौन? पुलिस खंगाल रही मददगारों की कुंडली, सट्टेबाजों-ड्रग्स कारोबारियों से वसूली के भी आरोप

50 crore extortion case: कांग्रेस नेता से 50 करोड़ रुपए की फिरौती मांगने के मामले में शोएब ढेबर की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। जांच में अब सट्टेबाजों और ड्रग्स कारोबारियों को धमकाकर वसूली किए जाने के आरोपों की भी जानकारी सामने आई है।
2 min read
Google source verification
Shoaib Dhebar Profile

शोएब ढेबर(Photo Source- Patrika File Photo)

Shoaib Dhebar Case: कांग्रेस नेता को गैंगस्टर के नाम से धमकी देकर फिरौती मांगने के मामले में कई चौंकाने वाली जानकारी सामने आ रही है। एक भाजपा नेता का भतीजा और पूर्व महापौर के भतीजे शोएब ढेबर केवल कांग्रेस नेता को ही नहीं, बल्कि शहर के कई सट्टेबाजों और ड्रग्स बेचने वालों को भी धमकाते थे। सूत्रों की मुताबिक मोबाइल नंबरों की तकनीकी जांच में कई ऐसे लोगों का पता चला है।

फिलहाल पुलिस ने कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा को लॉरेंस विश्नोई गैंग के नाम से धमकी देकर 50 करोड़ फिरौती मांगने के मामले में शोएब को आरोपी बनाया है, जबकि भाजपा नेता के भतीजे को छोड़ दिया गया र्है। उसे आरोपी नहीं बनाया गया है।

मददगारों की बन रही कुंडली

कांग्रेस नेता कुकरेजा की शिकायत पर तेलीबांधा पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया था। मामले की तकनीकी जांच दौरान शोएब का नाम सामने आया, तो उसके कई मददगार सक्रिय हो गए। क्राइम ब्रांच के सिपाही से लेकर अन्य मददगार भी उसकी भूमिका संबंधी जानकारी उसके वकीलों तक पहुंचाने लगे।

यही वजह है कि शोएब को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट से छोड़ दिया गया। इसके बाद से शोएब फरार है। घटना से पुलिस की गोपनियता और कार्रवाई को लेकर काफी किरकिरी हुई। इसके बाद ढेबर के मददगारों की कुंडली बनाई जा रही है। मददगारों में सिपाहियों से लेकर कुछ थानेदारों की भी शहर में चर्चा है।

पूर्व महापौर के मामले में ढिलाई बरत रही पुलिस

कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा के मामले में पुलिस ने गंभीरता से काम किया और तकनीकी जांच के जरिए आरोपियों को बेनकाब किया, लेकिन पूर्व महापौर एजाज ढेबर को मिली धमकियों की जांच को लेकर ढिलाई बरती जा रही है। अब तक पुलिस धमकी देने वालों का पता नहीं लगा पाई है, जबकि आनंद कुकरेजा की तरह एजाज को गैंगस्टर अमन साव के नाम से धमकी देकर 50 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी। पूर्व महापौर को धमकी देने के पीछे किसका हाथ? पुलिस इसका खुलासा नहीं कर पाई है।

इनाम घोषित करने की तैयारी

फरार शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने पिछले दिनों उसके घर व अन्य स्थानों पर छापेमारी की, लेकिन उसका पता नहीं चल पाया। पुलिस अब उस पर इनाम घोषित करने की तैयारी में है। इससे पहले भी शोएब के खिलाफ मामले दर्ज हो चुके हैं। चर्चा यह भी है कि वह विदेश फरार हो गया है।