22 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Sports Academy Trial 2026: रायपुर में 23-24 सितंबर को ट्रायल, 13 से 17 साल के खिलाड़ी तैयार रहें, ये खेल रहेंगे शामिल

Sports Academy Trial 2026: रायपुर में 23-24 सितंबर को खेल अकादमियों के लिए चयन ट्रायल होगा। 13 से 17 वर्ष के खिलाड़ी तीरंदाजी, फुटबॉल, हॉकी और एथलेटिक्स में हिस्सा ले सकते हैं।
2 min read
Google source verification
Sports Academy Trial 2026

Sports Academy Trial 2026: रायपुर में 23-24 सितंबर को ट्रायल(photo-patrika canva create)

Sports Academy Trial 2026: छत्तीसगढ़ के रायपुर खेल के क्षेत्र में करियर बनाने की तैयारी कर रहे खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर है। राज्य शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने रायपुर जिले की गैर-आवासीय खेल अकादमियों में प्रवेश और नवीनीकरण के लिए 23 और 24 सितंबर 2026 को चयन ट्रायल आयोजित किए हैं। इसमें 13 से 17 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा ले सकते हैं। चयनित खिलाड़ियों को शासन की ओर से निःशुल्क प्रशिक्षण, खेल परिधान, प्लेइंग किट, बीमा और छात्रवृत्ति जैसी सुविधाएं दी जाएंगी।

Sports Academy Admission: इन खेलों में होगा चयन ट्रायल

23 सितंबर को तीरंदाजी और बालिका फुटबॉल के लिए चयन ट्रायल आयोजित किया जाएगा। वहीं 24 सितंबर को हॉकी और एथलेटिक्स के खिलाड़ियों का चयन ट्रायल होगा। तीरंदाजी और फुटबॉल का ट्रायल स्वामी विवेकानंद स्टेडियम, कोटा और तीरंदाजी एरिना में होगा। हॉकी और एथलेटिक्स के लिए ट्रायल स्वामी विवेकानंद स्टेडियम, कोटा और सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम के पिच-02 में आयोजित किया जाएगा।

सुबह 7 बजे से शुरू होगी प्रक्रिया

23 सितंबर को इच्छुक खिलाड़ियों का पंजीयन सुबह 7 बजे से 11 बजे तक स्वामी विवेकानंद स्टेडियम, कोटा में किया जाएगा। इसके बाद संबंधित खेलों के खिलाड़ियों का दस्तावेज परीक्षण, चिकित्सकीय परीक्षण, शारीरिक दक्षता परीक्षण और खेल कौशल परीक्षण होगा। 24 सितंबर को हॉकी और एथलेटिक्स खिलाड़ियों के लिए भी पंजीयन के साथ दस्तावेज, मेडिकल, शारीरिक दक्षता और खेल कौशल परीक्षण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

13 से 17 साल के खिलाड़ी ले सकेंगे हिस्सा

चयन ट्रायल में छत्तीसगढ़ के बालक-बालिका खिलाड़ियों के साथ अन्य राज्यों के 13 से 17 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ी भी शामिल हो सकते हैं। खिलाड़ियों का चयन उनके प्रदर्शन के आधार पर चयन समिति द्वारा किया जाएगा।

इन दस्तावेजों के बिना नहीं मिलेगा प्रवेश

ट्रायल में शामिल होने वाले खिलाड़ियों को जरूरी दस्तावेज साथ लाने होंगे। इनमें आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र या जन्मतिथि वाली प्रमाणित अंकसूची शामिल है। दस्तावेजों के परीक्षण के बाद ही आगे की चयन प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा।

चयनित खिलाड़ियों को मिलेंगी ये सुविधाएं

खेल अकादमी संचालन नियम, 2014 के तहत अंतिम रूप से चयनित खिलाड़ियों को शासन की ओर से विभिन्न सुविधाएं दी जाएंगी। इनमें निःशुल्क प्रशिक्षण, खेल परिधान, प्लेइंग किट, बीमा और छात्रवृत्ति जैसी सुविधाएं शामिल हैं। ऐसे में तीरंदाजी, फुटबॉल, हॉकी और एथलेटिक्स में रुचि रखने वाले 13 से 17 वर्ष के खिलाड़ी निर्धारित तारीख और स्थान पर पहुंचकर चयन ट्रायल में हिस्सा ले सकते हैं।