7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

साले को पता चली जीजा की ये करतूत तो कर दी पिटाई, बहन ने भी दिया साथ

पति-पत्नी के बीच नोंकझोंक तो ज्यादातर घरों में होती हैं, लेकिन रायपुर में पति-पत्नी के बीच नोंकझोंक की एक एेसी घटना सामने आई जो थाने तक जा पहुंची।

2 min read
Google source verification
husband wife fight

साले को पता चली जीजा की ये करतूत तो कर दी पिटाई, बहन ने भी दिया साथ

रायपुर. पति-पत्नी के बीच नोंकझोंक तो ज्यादातर घरों में होती हैं, लेकिन रायपुर में पति-पत्नी के बीच नोंकझोंक की एक एेसी चौंका देने वाली घटना सामने आई तो थाने तक जा पहुंची।

Read More: शिफ्ट इंचार्ज महिला से बोला - नौकरी करनी है तो इन अफसरों के साथ बितानी होगी रात

दरअसल यह घटना रायपुर के चौरसिया कॉलोनी की है, जहां पति-पत्नी के बीच चल रहे मनमुटाव ने गंभीर रूप ले लिया। पति फ्रीज खोल रहा था। इस दौरान उसका दरवाजा लगने से पत्नी नाराज हो गई। और अपने भाई के साथ मिलकर पति की पिटाई कर दी। इससे घायल पति ने थाने में शिकायत की। पुलिस ने आरोपियों और उसके भाई के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।

Read More: दो बच्चों की मां ने प्रेमी संग रचाई शादी, सुहागरात मनाकर दुनिया को कह दिया अलविदा

पुलिस के मुताबिक चौरसिया कॉलोनी निवासी प्रवीण कुमार मंडल का अपनी पत्नी निशा मंडल के साथ कुछ दिनों से मनमुटाव चल रहा है। मंगलवार को रात करीब 9 बजे प्रवीण फ्रीज से कुछ सामान निकाल रहा था। इस दौरान फ्रीज का दरवाजा निशा को लग गया। मनमुटाव की वजह से पहले से नाराज पत्नी निशा पति प्रवीण की इस हरकत को लेकर और भी गुस्सा हो गई। फिर क्या पति पर गुस्सा निकालने का पत्नी को मौका मिल गया। नाराज पत्नी ने गाली-गलौज करते हुए प्रवीण से उलझ गई।

Read More : हरियाणा में राम रहीम तो छत्तीसगढ़ में कंबल वाले बाबा, जिनके मुरीद हैं गृहमंत्री रामसेवक पैकरा

इसके बाद उसने अपने भाई नरेंद्र दास को घर बुला लिया। इसके बाद निशा और नरेंद्र ने मिलकर प्रवीण से मारपीट की। उसकी कलाई दांत से काट लिया। आरोपियों के चंगुल से बचकर प्रवीण टिकरापारा थाने पहुंचा। उसने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने निशा और उसके भाई नरेंद्र के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।