8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Vande Bharat: दुर्ग-विशाखापट्टनम वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को PM मोदी ने दिखाई हरी झंडी, मात्र इतने रुपए में कर सकेंगे सफर

Durg-Visakhapatnam Vande Bharat Express: छत्तीसगढ़ को आज दूसरी वंदे भारत ट्रेन मिल गई है। दुर्ग-विशाखापट्नम ट्रेन की शुरुआत सोमवार को रायपुर से हुई। PM नरेंद्र मोदी ने शाम 4.15 बजे वर्चुअली हरी झंडी दिखाई।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 17 Sep 2024, 11:37 AM IST

Vande Bharat in cg

Vande Bharat: PM नरेंद्र मोदी ने आज छत्तीसगढ़ को एक और वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात दी है। पीएम ने वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर वंदे भारत एक्सप्रेस को रवाना किया। पहला सफर दुर्ग की महिला ट्रेन सुपरिटेंडेंट अंजु लकड़ा की निगरानी में हुआ। रात 12.20 बजे यह ट्रेन विशाखापट्टनम पहुंचेगी।

ट्रेन के शुभारंभ के दौरान वर्चुअली रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव भी जुड़ें। छत्तीसगढ़ की दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन दुर्ग से विशाखापट्टनम चलेगी। ट्रेन पहले दिन एक विशेष उद्घाटन यात्रा के रूप में रायपुर स्टेशन से अपने निर्धारित समय के अनुसार संचालित हुई। उद्घाटन कार्यक्रम में राज्यपाल रमेन डेका, डिप्टी सीएम, सांसद समेत कई विधायक और जनप्रतिनिधि मौजूद रहें। इधर सुरक्षा के लिए रायपुर मंडल (Vande Bharat) में 20 से अधिक जगहों पर जवान तैनात रहे। इनके अलावा ट्रेन के अंदर अंजू की 9 सदस्यीय टीम ने जिम्मा संभाला।

यह भी पढ़े: Vande Bharat: नई वंदे भारत ट्रेन में नहीं पी सकते बीड़ी, सिगरेट, जुड़ा ये कमाल का फीचर, जानकर लगेगा झटका

वंदे भारत ट्रेन का किराया

दुर्ग से ​​​​​विशाखापट्टनम तक एग्जीक्यूटिव का किराया 2410, चेयर कार का 1205 रुपए तय किया गया है। वहीं रायपुर से एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया 2300 रुपए और चेयर कार का 1150 रुपए है। जबकि दुर्ग से विशाखापट्टनम जाने के लिए सामान्य ट्रेन से करीब 16 घंटे लगते हैं। जनरल का (Vande Bharat) किराया 170 रुपए, स्लीपर का 320 रुपए, 3AC का 812 और 2AC का किराया 1169 रुपए है।

Vande Bharat: नहीं पी सकते सिगरेट

आप इस ट्रेन में यात्रा करते हैं तो आपको सावधान रहना पड़ेगा कि आप सिगरेट व बीड़ी नहीं पी सकते। बघेल ने बताया कि ट्रेन में बजऱ लगा हुआ है,सिगरेट का धुआं उठने पर यह बजर ऑटोमेटिक बजने लगेगा और ट्रेन में चलने वाले सहयोगी वहां पहुंचकर कार्रवाई करेंगे। ट्रेन में इस तरह के ( Vande bharat durg to visakhapatnam ) अत्यधिक सिस्टम भी लगे हुए हैं जिससे ऐसी की स्पीड कम करने अथवा अधिक बढ़ाने के लिए यात्री स्वयं सीधे, सहयोगी कक्ष में बात कर सकेंगे।

एग्जीक्यूटिव क्लास कोचेस में मूवेबल सीट

वंदे भारत ट्रेन में एग्जीक्यूटिव क्लास कोचेस में मूवेबल सीट उपलब्ध है। जिस पर बैठकर यात्री चारों तरफ घूम सकता है। इससे यात्रियों को आपस में एक दूसरे से बात करने में सहूलियत मिलेगी। वंदे भारत ट्रेन में मोबाइल चार्ज करने के लिए प्रत्येक कोच में चार्जऱ लगा हुआ हौ। कोच में गर्म (Vande Bharat) पानी और ठंडे पानी की भी सुविधा उपलब्ध है। यात्री जैसा चाहेंगे उन्हें वेज नॉनवेज खाना उपलब्ध हो जाएगा।

Vande Bharat: ये खासियतें भी जानें

  • - वाईफाई कंटेंट ऑन डिमांड सुविधा।- एग्जीक्यूटिव कोच में 180 डिग्री घूमने वाली सीटें इसकी अन्य विशेषताओं में शामिल है।- इसमें अलग से इंजन नहीं होता है। आगे और पीछे, दोनों तरफ लोको पायलट केबिन बने हैं।- सिक्योरिटी के लिहाज से सीसीटीवी भी लगे हैं।- इस ट्रेन के लगेज रैक में एलईडी डिफ्यूज ( Indian Railway) लाइट्स लगी हैं, जो अक्सर विमानों में लगी होती हैं।