इसी बीच एक दिन आरोपी दरोगा अपने कथित ससुर, जिनकी बेटी से शादी होने वाली थी। उनके यहां पहुंचा और कहा कि मेरा आईपीएस में नंबर आ गया है, अब मैं एसपी बनने वाला हूं। इसके लिए मुझे कुछ पैसा चाहिए। यह बात सुनकर बुजुर्ग को कुछ शक हुआ और वह सीधे पुलिस चौकी सेफनी पहुंच गया। जहां उसे दरोगा की असलियत पता चल गई। इसके बाद बुजुर्ग ने आरोपी दरोगा के खिलाफ कार्यवाही करने के लिए तहरीर दी। बुजुर्ग की तहरीर पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी फर्जी दरोगा और उसकी टीम के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से पुलिस की वर्दी और 2 वॉकी-टॉकी बरामद किए हैं।