पुलिस ने माइक के माध्यम से पूरे क्षेत्र में अनाउंसमेंट भी कराया कि यदि किसी को अपने या परिवार के सदस्यों के बारे में जानकारी देने में परेशानी हो तो वह बता सकता है। इस पर क्षेत्र के लोगों ने घरों से बाहर निकल किसी को कोई परेशानी नहीं होने की बात कही। उसके बाद पुलिस लौट गई और महिलाकर्मियों ने अपना काम शुरू कर दिया। दरअसल स्वास्थ्य विभाग ने चार स्तर पर अपनी टीम गठित की है, जो कि घर-घर जानकारी एकत्र करने का भी काम करती है। टीम खासतौर पर उन घरों पर जा रही है, जहां पर बाहर से कोई आया है। उक्त व्यक्ति के यहां जानकारी परिवार व संबंधित के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।