29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Kamalnath Govt: कमलनाथ सरकार का संबल योजना को लेकर तगड़ा झटका, हजारों को होगा नुकसान

Kamal Nath government strong blow to Sambal scheme: 75 हजार हितग्राही संबल से होंगे बेदखल, 31 अगस्त तक का बढ़ाया समय, अभी भी 80 हजार सत्यापन शेष, सैलाना और रतलाम शहर में धीमा कार्य, बाजना ने सुधारी स्थिति।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रतलाम

•

image

Ashish Pathak

•

Updated: 28 Aug 2019, 7:00 AM IST

Kamal Nath government strong blow to Sambal scheme

Kamal Nath government strong blow to Sambal scheme

रतलाम। Kamal Nath government strong blow to Sambal scheme: मध्यप्रदेश में राज्य की कमलनाथ सरकार ने संबल योजना को लेकर तगड़ा निर्णय लिया है। इससे रतलाम में ही करीब 75 हजार हितग्राही बाहर हो जाएंगे। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना को कांग्रेस अब बदल रही है। इससे भाजपा में नाराजी भी है। रतलाम में 31 अगस्त तक के लिए इसका समय बढ़ाया गया है। करीब 80 हजार हितग्राही का सत्यापन होना शेष है।

must reed: Heavy Rain Video News: भारी बारिश ने कर दिए ये हाल, देंखे वीडियोhttps://www.patrika.com/ratlam-news/heavy-rain-video-news-heavy-rain-made-this-situation-see-video-5018491/

Kamal Nath government strong blow to Sambal scheme शहर सहित जिले में संबल योजना के तहत पंजीकृत असंगठित क्षेत्र के मजदूरों का सत्यापन किया जा रहा है। सभी हितग्राहियों का सत्यापन नहीं हो पाने के कारण तारीख बढ़ाकर 31 अगस्त कर दी गई है। अब सत्यापनकर्ताओं को पांच दिनों में 80 हजार हितग्राहियों का सत्यापन चुनौती बन गया है। सत्यापनकर्ताओं को प्रतिदिन 16 हजार हितग्राहियों का सत्यापन करना है। जिले के 75 हजार से अधिक हितग्राही संबल से बेदखल होंगे, क्योंकि सत्यापनकर्ताओं ने इन्हें अपात्र प्रस्तावित कर दिया है।

must reed: Gandhi Sagar Dam: VIDEO पहली बार गांधीसागर डैम के गेट खुले, चंबल संभाग में 300 ...

नया सवेरा में शामिल

रतलाम जिले में संबल योजना के तहत साढ़े चार लाख से अधिक उपभोक्ता पंजीकृत हैं। इसमें से अब तक नगरीय निकायों, ग्राम पंचायतों व पंचायतों ने 3.88 लाख हितग्राहियों का सत्यापन कर दिया है। अभी भी 80 हजार से अधिक हितग्राहियों का सत्यापन किया जाना शेष है। पूर्व में 31 जुलाई तक सत्यापन संबंधी कार्य किया जाना था, लेकिन धीमी रफ्तार के चलते इसकी अवधि 15 अगस्त तक बढ़ाई गई, इसके बाद भी सत्यापन पूर्ण नहीं हो पाया है।

must reed: Parvadhiraj Paryushan news - पर्वाधिराज पर्युषण में आठ दिन इस आराधना का विशेष महत्व

अब सरकार की ओर से 31 अगस्त तक समग्र रिपोर्ट मांगी जा रही है। सत्यापन के दौरान अपात्र प्रस्तावित करीब 75 हजार से अधिक हितग्राहियों को जिला पंचायत स्तर से रिपोर्ट के बाद सूची से हटा दिया जाएगा। साथ ही शेष रहे सत्यापित हितग्राहियों को सरकार की ओर से शुरू की गई नई योजना नया सवेरा में शामिल करेंगे।

3 लाख 88 हजार से अधिक मिले पात्र
नि काय एवं पंचायत स्तर पर बने दलों ने अब तक जिले में करीब 3 लाख 88 हजार से अधिक संबल हितग्राहियों का सत्यापन किया है। इनमें से 75 हजार 980 अपात्र पाए गए है। अगले पांच दिनों में दलों को करीब 80 हजार 883 हितग्राहियों का सत्यापन और करना है। इसके बाद जनपद व निकायवार समग्र रिपोर्ट तैयार कर प्रशासन को दी जाएगी।

must reed: VIDEO भारी बारिश: रेलवे ट्रैक पर आया पानी, ट्रेनों पर असर शुरू

कार्रवाई के लिए चेतावनी
जिले में संचालित श्रमिक सत्यापन कार्य में जनपद सैलाना की प्रगति संतोषजनक नहीं पाई गई। कलेक्टर रुचिका चौहान ने सख्त नाराजगी व्यक्त करते हुए आगामी शनिवार तक लक्ष्य पूर्ति के निर्देश दिए अन्यथा सीईओ के विरुद्ध कार्रवाई के लिए चेतावनी दी। जनपद बाजना का काम बेहतर पाया गया तो रतलाम शहर में भी धीमा काम हो रहा है।

must reed: नरेंद्र मोदी सरकार का कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, अब मिलेगी ये बड़ी सुविधा

31 अगस्त तक बढ़ाई तारीख
संबल योजना में पंजीकृत हितग्राहियों के सत्यापन की अंतिम तारीख 25 अगस्त से बढ़ाकर 31 अगस्त कर दी है। अभी जिले में 80 हजार से अधिक हितग्राहियों का सत्यापन शेष है। पांच दिनों में इसे पूरा कराने का प्रयास कराया जा रहा है। नगर निकाय व जनपद, पंचायत व ग्राम पंचायतों के जिम्मेदारों को अवगत करा दिया है।

- केके गुप्ता, जिला श्रमपदाधिकारी व नोडल अधिकारी रतलाम