पहली बार भगवान ने पहना मास्क
बता दे कि जब से मंदिर बना है, तब से अनेक बार तरह तरह से चोले मंदिर में भगवान को चढ़ाए गए। इसमे प्रमुख रुप से शिवरात्रि के दौरान भांग का चोला हो या जन्मअष्टमी पर माखन का चोला हो, या फिर नागपंचमी पर शेषनाग का रुप भगवान गणपति को दिया गया हो, लेकिन भगवान को पहली बार मास्क पहनाया गया है। मंदिर समिति के नागल के अनुसार चोला पहनाकर मात्र यह संदेश देने का प्रयास किया गया है कि भगवान चाहते है कि प्रत्येक व्यक्ति अपने मुंह पर मास्क पहनकर रखें, क्योंकि यह समय की मांग है। इतना ही नहीं, घर से निकले तो हाथ को बार बार सैनिटाईजर करें। इसके अलावा घर में रहते हुए भी हाथ को साबुन से लगातार धोएं। इस बारे में समिति सदस्य नागल ने आमजन से अपील की, वे मास्क का प्रयोग किए बगैर घर से बाहर नहीं आए।