29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Young Girl In Train: आधीरात को चलती ट्रेन से इंदौर की युवती ने डीआरएम को फोन किया, फिर हुआ ये

Young Girl In Train: इंदौर से गांधीधाम तक चलने वाली शांति एक्सपे्रस में एस-३ डिब्बे में सवार युवती द्वारा डीआरएम को किए गए फोन के बाद हड़कंप मच गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रतलाम

•

image

Ashish Pathak

•

Updated: 28 Aug 2019, 3:51 PM IST

train news

train news

रतलाम। young girl in train and call ratlam drm इंदौर से गांधीधाम तक चलने वाली शांति एक्सपे्रस में एस-३ डिब्बे में सवार युवती द्वारा डीआरएम को किए गए फोन के बाद हड़कंप मच गया। युवती ने डीआरएम को शिकायत करते हुए कहा कि दो यात्री अच्छे नहीं है व उनसे उसकी सुरक्षा को खतरा है, इसलिए जगह बदली जाए। इसके बाद युवती की जगह तो बदल दी गई, लेकिन जो दो यात्री थे, उनके टिकट की जांच के बाद उनको उज्जैन रेलवे स्टेशन पर उतार दिया गया, क्योंकि दोनों यात्री अनारक्षित टिकट लेकर आरक्षित डिब्बे में सवार थे।

must reed: कमलनाथ सरकार का संबल योजना को लेकर तगड़ा झटका, हजारों को होगा नुकसान

ट्रेन 19310 इंदौर गांधीनगर शांति एक्सपे्रस में S-3 डिब्बे में सीट 59 पर इंदौर की युवती सवार थी। ट्रेन चली उस दौरान 63 नंबर सीट पर अहमदाबाद जाने के लिए दो युवक बैठे। इस सीट पर पहले से इंदौर के एक व्यक्ति शांतिलाल बैठे हुए थे। दोनों युवकों ने शांतिलाल को अपनी सीट पर जाकर बैठने की बात की। जब शांतिलाल नाम के यात्री ने जाने से इंकार कर दिया तो दोनों युवक जबरन उनकी सीट पर बैठ गए। जब इसका विरोध हुआ तो युवकों ने कहा कि उनको टीटी ने फिलहाल यहां बैठने को बोला है। वे बाद में जब सीट मिलेगी तब चले जाएंगे।

must reed: भारतीय रेलवे ने दी ये बड़ी सौगात, अब यहां भी दौडे़ंगी बिजली इंजन वाली ट्रेन

रात 12 बजे किया फोन
इस बीच जब युवक जोर-जोर से बात करने लगे तो युवती ने मंडल रेल प्रबंधक सुनकर को शिकायत कर दी। इसके बाद डिब्बे में ड्यूटी पर तैनात टीटी आए व युवती से परेशानी का कारण पुछा। इस पर युवती ने युवकों की तरफ इशारा करते हुए कह दिया कि इनकी वजह से सुरक्षा को खतरा है। बाद में युवको को टीटी ने उज्जैन स्टेशन पर डिब्बे से उतार दिया व युवती को महिलाओं के कोटे वाली सीट पर शिफ्ट कर दिया। युवती से मंडल के सहायक वाणिज्य प्रबंधक अमित शहानी ने भी फिडबैक लिया।

must reed: नरेंद्र मोदी सरकार का कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, अब मिलेगी ये बड़ी सुविधा

182 नंबर सेव करें

रात को रितिका नाम की युवती का फोन आया था, उनको जहां सीट आंवटीत हुई थी, उसमे समस्या थी। उनके कहने पर सीट अन्य स्थान पर शिफ्ट कर दी गई। यात्री हेल्पलाइन नंबर 182 अपने मोबाइल में सेव करके रखे व यात्रा के दौरान कोई समस्या है तो आरपीएफ को सूचना दें।
- आरएन सुनकर, मंडल रेल प्रबंधक, रतलाम रेल मंडल