प्रथम दृष्टया नागल थाना पुलिस इस मामले को प्यार में असफल होने वाले प्रेमी युगल की आत्महत्या का मामला समझ रही थी। कारण भी था, दरअसल लड़की और लड़के दोनों काे सटाकर गाेली मारी गई थी। ऐसे में पुलिस काे यही लगा कि मामला प्यार में असफल प्रेमी युगल का है। इस बीच एसएसपी दिनेश कुमार ( पी ) ने वारदात स्थल और पाेस्टमार्टम रिपाेर्ट ( postmartem report ) का आकलन किया ताे संदेह सामने आऩे लगे। इसके बाद एसएसपी ने थाना पुलिस काे निर्देशित करते हुए स्वॉट टीम काे भी थाना पुलिस के साथ इस मामले में लगा दिया।