सहारनपुर एसएसपी के मुताबिक डीजीपी ओपी सिंह शाम को सहारनपुर पहुंचेंगे। इस दौरान वह गेस्ट हाउस का उद्घाटन करने के बाद सहारनपुर पुलिस लाइन में पुलिस वेलफेयर के तहत कराए गए कार्यों का निरीक्षण करेंगे। पिछले एक वर्ष में सहारनपुर में बच्चों का क्रेच पार्क, जिम, सैलून और रेस्त्रां समेत तमाम कार्य हुए हैं और इन सभी का भी निरीक्षण डीजीपी करेंगे।