बैठक में संघ ने कार्य की दृष्टि से पश्चिम बंगाल को तीन प्रांतों में विभाजित कर दिया है। दक्षिण बंगाल, जिसका मुख्यालय कोलकाता, मध्य बंगाल जिसका मुख्यालय वर्धमान और उत्तर बंगाल जिसका मुख्यालय सिलीगुड़ी है। दक्षिण बंगाल के प्रांत प्रचारक जलधर महतो को सह क्षेत्र प्रचारक का दायित्व दिया गया है। सह प्रांत प्रचारक प्रशांत भट्ट को दक्षिण बंगाल का प्रांत प्रचारक बनाया गया।