जिले में कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव पर अंकुश लगाने के लिए व्यापारी लामबंद होते नजर आ रहे हैं। गुरुवार को दी गुड खांडसारी एंड ग्रेन मर्चेंट एसोसियेशन के पदाधिकारियों की एक बैठक नवीन मंडी स्थल पर आयोजित हुई। इस बैठक में एसोसियेशन के पदाधिकारियों ने कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव व हो रही मौतों को देखते हुए मंडी स्थल में अनाज मंडी व गुड मंडी को एक मई से 9 मई तक व्यापारिक लाॅकडाउन का निर्णय किया।