26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Pulwama Revenge: पुलवामा हमले में शहीद हुए जवान की पत्नी ने मोदी सरकार से मांगे सर्जिकल स्ट्राइक के ये सबूत, देखें वीडियो-

शहीद प्रदीप कुमार की पत्नी ने कहा कि जिस तरह से भारत के शहीद जवानों के वीडियो आैर फोटो दिखाए गए, उसी तरह से दुश्मनों के खात्मे के सबूत पेश करें
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शामली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 26 Feb 2019, 5:16 PM IST

martyr pradeep wife

Pulwama Revenge: पुलवामा हमले में शहीद हुए जवान की पत्नी ने मोदी सरकार से मांगे सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत, देखें वीडियो-

शामली. जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद मंगलवार तड़के भारत की वायु सेना ने पाकिस्तानी के आतंकी कैम्पों पर हमला कर जवानों की शहादत का बदला ले लिया है। भारत के अचानक किए गए इस हमले से सैकड़ों आतंकी मारे जाने की बात सामने आ रही है। वहीं पाकिस्तान बैकफुट पर आ गया है। वहीं इस जवाबी कार्रवार्इ से शामली के शहीद जवान प्रदीप कुमार के परिजन संतुष्ट नहीं हैं। शहीद प्रदीप कुमार की पत्नी शर्मिष्ठा ने एयर फोर्स की सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाते हुए कहा है कि अगर सही में सेना ने आतंकवादियों को मारा है तो मोदी सरकार उसके सबूत पेश करे। उनका मानना है कि भले ही सैकड़ों आतंकी मारे जाने की बातें की जा रही हैं, लेकिन अभी तक आतंकी मारे जाने के फोटो सामने नहीं आए हैं।

यह भी पढ़ें- Pulwama Revenge: बच्चों ने मिठाई बांटकर मनाया जश्न, बोले- मोदी जी ने सिखा दिया पाक को सबक

शहीद प्रदीप कुमार की पत्नी ने कहा कि जिस तरह से भारत के शहीद जवानों के वीडियो आैर फोटो दिखाए गए थे। उसी तरह से दुश्मनों के खात्मे के सबूत प्रस्तुत किए जाएं। उन्होंने कहा कि वह इस जवाबी कार्रवार्इ से संतुष्ट नहीं हैं। क्योंकि अभी तक आतंकवादियों की डेड बाॅडी की तस्वीरें भी सामने नहीं आ सकी हैं। अगर सही में हमले का जवाब दिया गया है तो मोदी सरकार से सबूत पेश करे।

यह भी पढ़ें- Pulwama Revenge: एयर स्ट्राइक को लेकर पुलवामा में शहीद हुए जवान के पिता ने कही एेसी बात

वहीं पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए शामली के दूसरे जवान अमित कोरी के पिता सोहनपाल ने पाकिस्तान में किए गए जवाबी हमले पर खुशी जाहिर की है। शहीद के पिता ने कहा है कि इसके लिए वे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करते हैं। साथ ही उनसे अपील करते हैं कि आतंकवाद के खिलाफ भारतीय सेना इसी तरह लगातार कार्रवाई करती रहे, ताकि आतंकवाद का खात्मा हो सके।

यह भी पढ़ें- पुलवामा हमले के बाद मिली बड़ी सफलता, पाकिस्तान बात कराने वाले मिनी टेलीफोन एक्सचेंज का पर्दाफाश

बड़ी खबरें

View All

शामली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग