टोंक. नगर परिषद चुनाव में सभापति का निर्वाचन 26 नवम्बर को होगा, लेकिन दोनों ही दलों को पूर्ण रूप से बहुमत नहीं मिलने पर निर्दलीयों के भरोसे रहना पड़ रहा है। इस चुनाव में भीतरघात की भी आशंका है। ऐसा वर्ष 2014 के हुए चुनाव में हो चुका है। तब भी कांग्रेस ने बढ़त हासिल की थी, लेकिन क्रास वोटिंग के चलते बोर्ड भाजपा ने बनाया था। ऐसे में इस बार दोनों ही दल क्रास वोटिंग को लेकर भी चिंतित है।